मुंबई , अक्टूबर 25 -- नवी मुंबई में रबाले महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के यादवनगर इलाके में पुरानी दुश्मनी को लेकर हुए झगड़े के बाद एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान दिवाकर यादव के रूप में हुई है, जिस पर गुरुवार रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया था। उसे चाकू से गंभीर घाव हो गए थे और बाद में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार यादव और आरोपियों में से एक योगेश जायसवाल, पहले दोस्त थे और इलाके में मिलकर सामाजिक कार्यक्रम करते थे। समय के साथ उनके रिश्ते कथित तौर पर खराब हो गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इलाके में यादव की बढ़ती लोकप्रियता से जलन या पैसे का झगड़ा हमले की वजह था।

पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर रबाले पुलिस ने तीन लोगों जायसवाल, कृष्णा सिंह और विवेक यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित