मुंबई , अप्रैल 25 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दहिसर इलाके में आज उस समय तनाव फैल गया जब शिवसेना नेता और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर उनके वाहन पर हमला करने और हिंसक विरोध प्रदर्शन करने का आरोप लगाया। यह घटना तब हुई जब श्री निरुपम ऑटो रिक्शा चालकों के साथ संवाद कर रहे थे।
श्री निरुपम ने बताया कि वह रिक्शा चालकों से महाराष्ट्र सरकार के उस हालिया फैसले पर चर्चा करने गए थे, जिसमें परमिट धारकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा पेश किए गए इस फैसले का शिवसेना और मनसे जैसे दलों ने स्वागत किया है, लेकिन श्री निरुपम इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम के दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, नारेबाजी की और उनकी कार के टायरों की हवा निकाल दी। साथ ही उन पर बोतलें और पत्थर भी फेंके गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित