भंडारा , अक्टूबर 21 -- महाराष्ट्र के भंडारा जिले की लाखनी तालुका के खराशी गांव में नवरात्रि के महाप्रसाद (भोज) में भोजन करने के बाद करीब 300 लोग बीमार पड़ गए, जिनमें से 82 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
अधिकारियों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम में परोसा गया भोजन खाने के बाद बुधवार सुबह लोगों को उल्टी, मिचली और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं।
अस्पताल में भर्ती कराए गए 82 मरीजों में से 11 को भंडारा, 51 को पालंदूर और 20 को खराशी के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। भर्ती मरीजों में 36 महिलाएं भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। मेडिकल टीमों ने प्रभावित लोगों की जांच की और उन्हें तुरंत उपचार उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित