मुंबई , अक्टूबर 17 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर विपक्ष पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने के बहाने लोकतंत्र को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

श्री फड़णवीस की यह प्रतिक्रिया वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई टिप्पणी के बाद आई है। इसमें श्री भूषण ने कहा था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के भीतर "सत्ता परिवर्तन" की मांग करना और सरकार बदलने के लिए कहना एक मौलिक अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित