पुणे , जुलाई 05 -- महाराष्ट्र में पुणे के जंभुलवाड़ी रोड पर स्थित समृद्धि लेक सोसाइटी की एक बाउंड्री वॉल पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण रविवार सुबह गिर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन उसके मलबे में 14 गाड़ियां नीचे दब गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित