मुंबई , मई 15 -- उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में अपनी पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर उसकी कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरे पुलिस स्टेशन के अनुसार, भीमराज ओमप्रकाश शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के संदेह में विकास अशोक भुसारे को गोरेगांव के आरे कॉलोनी स्थित अपने निवास पर आमंत्रित किया। उन तीनों ने साथ बैठकर मदिरापान किया। इस दौरान शर्मा ने भुसारे को अपनी पत्नी से संपर्क बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद शर्मा ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की मौजूदगी में चाकू से भुसारे का गला रेत दिया।

हत्या करने के बाद शर्मा पास के जंगल में भाग गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद उसका पीछा करते हुए करीब तीन घंटे बाद उसे पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित