चंद्रपुर , अगस्त 01 -- महाराष्ट्र में चंद्रपुर ज़िले के सावली वन क्षेत्र में शनिवार को बाघ के हमले में एक चरवाहे की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
मृतक की पहचान हीरामन मारकंडी सखारे (75) के तौर पर हुई है। वह आज दोपहर सावली वन रेंज के तहत समदा जंगल के कंपार्टमेंट नंबर 1501 में अपने मवेशियों को चराने ले गया था तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। उनका शव गंभीर चोटों के साथ मिला।
वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे, पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गयी है और बाघ की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गये हैं। साथ ही, ग्रामीणों को अकेले जंगल में न जाने की चेतावनी भी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित