मोतिहारी, जून 28 -- गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला पूर्वी चंपारण जिले में आयोजित "महाराणा प्रताप जयंती पखवाड़ा" में शामिल हुए और एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने जो लड़ाइयां लड़ी, वह हिंदुस्तान की रक्षा और भारतवासियों की अस्मिता बचाने की जंग थी।

श्री वाघेला ने पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में कहा कि क्षत्रिय समाज, जाति नहीं एक विचारधारा है, जो सबको साथ लेकर चलता है।

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कहा कि भी समाज कोई भी हो, अपने हक़ की प्राप्ति के लिए उसे मुखर होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी परिवार या पार्टी से बड़ा होता है और समाज से भी बड़ा राष्ट्र होता है।

इस समरोह में सामाजिक एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के लिए स्थायी व्यवस्था विकसित करने का संकल्प लिया गया। समारोह में महिलाओं और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित