महराजगंज , मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम करने वाले कर्मी पर उसके फुफेरे भाई ने पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि पतरेगवा थाना सिंदुरिया के रहने वाले राहुल वर्मा घुघली कस्बे के तिवारी में एक निजी क्लिनिक पर काम करते हैं। मंगलवार को वह सुबह वह क्लिनिक पर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद उसका चचेरा भाई सदानन्द वर्मा पहुंचा। पहले तो उसने बातचीत की। इस बीच पुरानी बातों को लेकर दोनों के बीच तेज बहश होने लगी। इसी पुरानी रंजिश के चलते अपने फुफेरे भाई राहुल को जान से मारने की नियत से लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित