मुंबई , अक्टूबर 19 -- बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन महानवमी के अवसर पर पीकॉक ग्रीन रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। साड़ी पर सुनहरे रंग की आकर्षक बॉर्डर उनके पारंपरिक लुक में शाही अंदाज जोड़ रही है।

नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सिद्धि, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करती हैं। महानवमी के अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं।

विद्या बालन ने अपने पारंपरिक परिधान और सादगी भरे अंदाज से भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को प्रदर्शित किया। उनका पीकॉक ग्रीन लुक महानवमी के उत्सवी माहौल और पर्व की गरिमा को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित