रायपुर , अक्टूबर 20 -- ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेवघाट में पाटन पुलिया के समीप निर्मित विसर्जन कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी को विदाई दी। जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सोमवार शाम सात बजे तक विसर्जन कुंड में 30 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम लगातार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित