, Oct. 1 -- पूर्वांचल में अस्पृश्यता एक बहुत बुरी बीमारी थी जो गांधी जी के नजरों में छिप नहीं सकीं इसे दूर करने के लिए उन्होंने 22 जुलाई 1934 से दो अगस्त 1938 तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और गांव-गांव दलित बस्तियों में गये। उस समय उन्हे गोरखपुर में इकटठा किये गये 951 रूपये की थैली भेंट की गयी। यहीं 19 जुलाई 1921 को बाबा राघव दास गांधी जी के सम्पर्क में आये और गांधी जी ने नारा दिया.....आजादी हमारा अधिकार हैै.....।

गांधी जी ने कहा कि लोगों को पहनने के लिए वस्त्र मुहैया कराने वाला बुनकर और भोजन मुहैया कराने वाला किसान सबसे अधिक बेहाल है। गन्ना मिलें बन्द हो गयी हैं। चरखे और करघे खामोश हैं। देखिए शासन की निगाहें कब इन तक पहुंचती हैं। किसान, बुनकर खुशहाल होगें तभी तो गांधी का सपना साकार होगा। उनका अर्थशस्त्र जीता-जागता नजर आयेगा।

आज गांधी जी द्वारा दिये गये अभियानो में एक अभियान स्वच्छता अभियान गोंरखपुर में भी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ अभियान के बारे में गांधी जी की प्रासंगिकता और बढा दी है। गांधी जी की 150 वीं जयंती पर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का संकल्प अब लोगों में दिख रहा है। सरकारी कार्यालयों और स्वयंसेवी संगठनों ने अपने अपने क्षेत्रों में भी स्वच्छ रखने का बीडा उठाया है।

केन्द्र और राज्य सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अब इसकी पहल करते हुए हांथों में झाडू लेकर लोगों को संदेश दिया कि अपने आस पास की सफायी सभी का व्यक्तिगत कर्तव्य है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया नारा तब तक सफल नहीं होगा जब तक देश का प्रत्येक नागरिक अपने हिस्से की सफायी कर्तव्य समझकर नहीं करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित