उदयपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के राज्य समन्वयक श्याम सुंदर जोशी रविवार को यहां आयेंगे।

समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि सर्वोदय संकल्प शिविर में लिये गये निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन और महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से उदयपुर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 27 जुलाई को यहां महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति धानमंडी में किया जायेगा।

बैठक में राज्य समन्वयक श्री जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों एवं कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि उदयपुर प्रवास के पश्चात श्री जोशी 29 एवं 30 जुलाई को डूंगरपुर, 31 जुलाई एवं एक अगस्त को बांसवाड़ा, दो अगस्त को प्रतापगढ़ में आयोजित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की जिला स्तरीय बैठकों में शामिल होकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित