उज्जैन , अगस्त 06 -- मध्यप्रदेश के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच एक ही दिन में 13 घंटे के भीतर 20 लाख रुपये से अधिक के लड्डू प्रसाद की बिक्री दर्ज की गई।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार बुधवार 05 अगस्त को प्रातः 05 बजे से शाम 06 बजे तक कुल 62.431 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री हुई। इससे मंदिर समिति को 20 लाख 27 हजार 900 रुपये की आय प्राप्त हुई।
समिति ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लड्डू प्रसाद की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु वितरण की व्यवस्था की गई है, ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित