उज्जैन , जून 04 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतार में खड़ी एक महिला श्रद्धालु का मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले एक आरोपी को मंदिर सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक आशीष फलवालिया ने बताया कि तीन जून की रात्रि लगभग नौ बजे कार्तिक मंडप एग्जिट के पास दर्शन लाइन में खड़ी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र निवासी सपना आडवाणी का मोबाइल फोन एक व्यक्ति छीनकर भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर सुरक्षा टीम सक्रिय हुई और आरोपी का पीछा किया। सुरक्षा टीम के सुपरवाइजर मुकेश बढ़ाना तथा विशेष कार्यबल के राजवीर और महेंद्र के नेतृत्व में तैनात कर्मियों ने आरोपी को गेट क्रमांक 10 के पास पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल महाकाल थाना पुलिस को दी गई और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित