उज्जैन , सितंबर 21 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगामी छह से 10 अक्टूबर तक परंपरागत उमा-सांझी महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला पांच दिवसीय महोत्सव शिव एवं उमा के प्रकृति और पुरुष के रूप में उत्सव का प्रतीक है। उमा-सांझी पूजन की परंपरा प्राचीन लोक संस्कृति पर आधारित है। यह महोत्सव अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से अश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तक मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित