नोएडा , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 107 स्थित महर्षि विश्विद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी के महर्षि स्कूल ऑफ व्यवसाय प्रबंधन द्वारा इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को 'यंग शार्क्स सीजन-3 - 2026' का आयोजन किया गया। "डेर टू ड्रीम, डेर टू कम्पीट" थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में देशभर के छात्रों ने अपने इनोवेटिव स्टार्टअप आइडियाज के जरिए प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रविवार के दिन आयोजित कार्यक्रम की जानकारी विवि प्रबंधक द्वारा दी गई जहां उनके द्वारा ये बताया गया कि,इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आईआईआईटी वडोदरा, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शारदा यूनिवर्सिटी और मास्टर्स यूनियन कॉलेज सहित कई प्रमुख संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में पचास से अधिक टीमों ने भाग लिया, जिनमें से पंद्रह टीमों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। फाइनल में प्रतिभागियों ने टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और उपभोक्ता जरूरतों पर आधारित व्यावहारिक और नवाचारी बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें ज्यूरी सदस्यों ने उनके आइडिया, व्यवहारिकता और प्रस्तुति के आधार पर परखा। साथ ही विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उपयोगी सुझाव भी दिए।

शुरुआत डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ती अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और ज्यूरी सदस्यों को सम्मानित किया। वहीं, एमएसओबीएम के डीन डॉ. आजाद सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित