पटना , अक्टूबर 26 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि वाल्मीकि कृत रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित आदिकाल का महान महाकाव्य 'रामायण' मानवीय संवेदनाओं, उच्च आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का जीवंत थाती है। उनकी यह अमर रचना सदियों से संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म, न्याय और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करती रही है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प और आत्मिक शुद्धि से कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को उन्नत कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित