महराजगंज , अक्टूबर 22 -- महराजगंज जिले में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर टोला बरगदवा गांव में गुरुवार सुबह एक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत में ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र झीनक, निवासी भगवानपुर टोला बरगदवा, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। आज सुबह करीब 8:45 बजे ट्रैक्टर के रोटावेटर से कटने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई शिवशंकर पुत्र भागीरथी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुरंदरपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, शव का पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित