सुकमा , अगस्त 25 -- छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना सुकमा जिले के वनांचल क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारे का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पालेम गांव की नंदे यादव को हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ बेटियों की शिक्षा के लिए बचत करने में भी मदद मिल रही है।
नंदे यादव ने बताया कि पहले घरेलू जरूरतों और बाजार से जुड़े छोटे-छोटे खर्चों को लेकर भी उन्हें काफी सोच-विचार करना पड़ता था। महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद प्रतिमाह एक हजार रुपये सीधे बैंक खाते में मिलने से परिवार को नियमित आर्थिक सहायता मिली है और घरेलू खर्च का दबाव भी कम हुआ है।
उन्होंने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही बचत के लिए भी किया जा रहा है। उनकी कोशिश है कि इस बचत के माध्यम से बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें। नंदे के अनुसार यह आर्थिक सहायता उनके लिए आत्मनिर्भरता और बेटियों के सुरक्षित भविष्य की उम्मीद भी बनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित