मुंबई , अक्टूबर 15 -- बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नवरात्रि के पांचवें दिन मस्टर्ड येलो साड़ी में अपने खूबसूरत पारंपरिक अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया है।कृति की साड़ी पर की गई बारीक कढ़ाई और आकर्षक बॉर्डर उनके लुक को खास बना रहे हैं। पीले रंग की चमक और उनकी सादगी ने उनके पारंपरिक परिधान की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है।

कृति का यह अंदाज नवरात्रि के उत्सवी माहौल के अनुरूप है। उनका लुक उन लोगों के लिए भी फैशन प्रेरणा बन सकता है, जो त्योहार के दौरान पारंपरिक परिधान में आकर्षक और शालीन दिखना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित