उज्जैन , अक्टूबर 05 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मस्जिद में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चामुंडामाता चौराहा स्थित अल्लाह करीम मस्जिद में सात सितंबर को अज्ञात आरोपी ने एसी की करीब 40 फीट लंबी तांबे की गैस पाइप लाइन चोरी कर ली थी, जिसका वजन करीब चार से पांच किलोग्राम था। आरोपी ने छत पर पानी की टंकियों में लगे एसी की तांबे की दो कॉइल भी चोरी करने का प्रयास किया था।

मस्जिद के सचिव की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी शादाब (26) को आगर रोड स्थित रेलवे क्वार्टर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर करीब पांच से छह किलोग्राम तांबे की गैस पाइप, जिसकी कीमत करीब नौ हजार रुपए है, बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित