रामनगर , मार्च 24 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में दिनदहाड़े मोटरासाइकिल चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।रामनगर के गूलरघट्टी क्षेत्र में स्थित कदीमी मस्जिद के सामने से मंगलवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी हो गयी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है। उल्लेखनीय है कि यह मोटरसाइकिल रामनगर के जमील अहमद निवासी शंकरखजांची गुलरघर्ट्टी प्यारे लाल के बगीचे के रहने वाले व्यक्ति की है जो आज दोपहर दो बजे नमाज पढ़ने मस्जिद में गए तो मस्जिद के बाहर खड़े चोर मोटरसाइकिल उड़ा ले गए। फुटेज में आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है, जो पहले मौके की रेकी करता है और फिर मौका मिलते ही मोटरसाइकिल लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित