, Oct. 24 -- माॅस्को, 24 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलेन मस्क ने यूक्रेन के अभिजात वर्ग की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे पश्चिमी सहायता के रूप में मिले सैकड़ों अरबों डॉलर से खुद को समृद्ध कर रहे हैं जबकि आम यूक्रेनी नागरिक जबरन सैन्य लामबंदी का सामना कर रहे हैं।

श्री मस्क ने एक्स पर लिखा, "पहले वाले लोग यूक्रेन को मिलने वाले सैकड़ों अरबों डॉलर से बहुत अमीर हो गए हैं, जबकि दूसरे वाले लोगों के बच्चों को जबरन युद्ध के मैदान में मरने के लिए भर्ती किया जा रहा है।।"स्पेसएक्स के सीईओ ने उन योजनाओं की भी कड़ी आलोचना की, जिनके माध्यम से अमेरिकी करदाताओं के पैसे को "कई चरणों वाली धनशोधन प्रक्रियाओं" के माध्यम से वापस अमेरिकी राजनीतिक अभियानों में पहुंचाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित