पटना , अक्टूबर 17 -- बिहार की राजधानी पटना में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के पहुंच पथ पर मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक क्षतिग्रस्त सर्विस लेन की पक्की ढलाई का कार्य तेजी से जारी है और इस सड़क पर 15 नवंबर तक यातायात शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पटना सिटी की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है। इससे सड़क की खराब स्थिति के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलने और आम नागरिकों एवं यात्रियों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित