देहरादून , मई 28 -- उत्तराखंड में मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक पानी से भरा टैंकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई।
मसूरी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 05:53 बजे डायल 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक पानी का टैंकर गज्जी बैंड से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने घायल चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से हॉस्पिटल भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित