लॉस एंजिल्स , अगस्त 27 -- हॉरर-कॉमेडी स्टेज शो 'द रॉकी हॉरर शो' से ख्याति हासिल करने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता टिम करी का 80 साल का उम्र में निधन हो गया।
'वैरायटी' की रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल, 1948 को चेशायर के ग्रामीण इलाके ग्रैपेनहॉल में जन्मे करी 1970 के दशक में हॉरर-कॉमेडी स्टेज शो 'द रॉकी हॉरर शो' और इसके फ़िल्मी वर्शन "द रॉकी पिक्चर शो" के शानदार अभिनेता के तौर पर स्थापित हुए थे। करी की लंबे समय से मैनेजर रहीं मार्सिया हर्वित्ज़ ने 'वैरायटी' को बताया कि टोलुका लेक स्थित घर पर उनका निधन हुआ। मौत की वजह के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है, हालांकि 2012 में गंभीर स्ट्रोक के बाद से करी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, इस बहुमुखी ब्रिटिश अभिनेता, गायक और वॉइस आर्टिस्ट ने डे-टाइम एमी अवॉर्ड के साथ-साथ टोनी और ओलिवियर अवॉर्ड भी जीते थे। 70 के दशक के आखिर में "रॉकी हॉरर" की लोकप्रियता के चरम पर करी ए एंड एम रिकॉर्ड्स से जुड़े और तीन रॉक एल्बम रिकॉर्ड किए, जिनमें फियरलेस (नंबर 53, 1979) और "सिम्प्लिसिटी" (नंबर 112, 1981) शामिल हैं।
इसके अलावा, आधे सदी से भी लंबे अपने करियर में करी ने साबित किया कि वे सिर्फ़ एक तरह के रोल तक सीमित नहीं थे। उन्होंने देश भर में आधी रात को होने वाली "रॉकी हॉरर" स्क्रीनिंग में हज़ारों 'टाइम वार्प' डांस परफॉर्मेंस को बढ़ावा दिया और हमेशा इसके मुख्य चेहरे बने रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित