नयी दिल्ली , फरवरी 12 -- मशहूर समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।

सुश्री माहेश्वरी दूरदर्शन के साथ अपने लंबे जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं। कई दशकों तक दूरदर्शन पर अपनी शांत, गंभीर आवाज और संतुलित समाचार प्रस्तुति के कारण उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनायी।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया।

हिंदी में पीएचडी करने के बाद 1976 में समाचार प्रस्तोता के रूप में वह दूरदर्शन से जुड़ीं और दो साल की संक्षिप्त अवधि को छोड़कर, वह हमेशा राष्ट्रीय प्रसारक के साथ जुड़ी रहीं। बीच के इन दो वर्षों में उन्होंने लंदन में बीबीसी के लिए समाचार वाचिका के रूप में काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित