नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- पद्मश्री से सम्मानित मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 वर्ष की आयु में रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह लंबे समय से प्रोस्टेट ग्रंथि संबंधी बीमारी से जूझ रहे रहे थे।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रघु राय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रघु राय जी के कैमरे ने छह दशकों से अधिक समय तक भारत की आत्मा को कैद किया, यहां के लोग, उनके संघर्ष, खुशियां और देश के निर्णायक क्षणों को उन्होंने अपनी तस्वीरों के माध्यम से दुनिया के सामने रखा।

श्री गांधी ने कहा, "उन्होंने सिर्फ तस्वीरें नहीं लीं, बल्कि हमारे देश की स्मृतियों को सहेज कर रखा।" उन्होंने दिवंगत फोटोग्राफर के परिवार, उनके सहयोगियों और उनके काम से प्रभावित अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित