नयी दिल्ली , सितंबर 21 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को पार्टी की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम देख रही टोली तथा सभी बुथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) को चुनाव कार्यालय से नोटिस मिले लोगों को कानूनी मदद प्रदान करने तथा फार्म 6 भरवा कर नये या पुनः वोट बनवाने में मदद करने के लिए कहा।
श्री मल्होत्रा ने इस दौरान चुनाव कार्यालय द्वारा इस संबंध में दिये स्पष्टीकरण का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची कोई अंतिम सूची नहीं है और लोग अक्टूबर तक नये वोट बनवा सकते हैं जिन्हे नवम्बर में जारी होने वाली अंतिम सूची में शामिल किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित