नयी दिल्ली , अगस्त 15 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ ही सभी दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, श्रीमती योगीता सिंह और श्री मोहन लाल गिहारा, श्री राजेश भाटिया, श्री सुनील यादव, श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्री विक्रम बिधूड़ी, श्रीमति ऋचा पांडे मिश्रा, श्रीमती सारिका जैन, श्री कौशल मिश्रा श्री कैलाश जैन, श्री गौरव खारी, श्री अभिषेक टंडन, श्री रोहित चहल, श्री संतोष ओझा, श्री अनिस अब्बासी, श्री संतोष पाल, श्री रजत चौधरी, श्री अमित गुप्ता भी ध्वजारोहण समारोह में सम्मिलित हुए।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज पहली बार लाल किला के प्राचीर से जब 'वंदे मातरम' गीत गूंजा तो हर भारतीय का दिल गौरवांवित हो गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से विगत 12 वर्षों में देश की विकास की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ ही महिला आरक्षण, युवाओं को शिक्षा तथा रोजगार देने तक पर संवाद किया जिसका पूरे देश ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी के आह्वान के अनुसार भाजपा के सभी युवा कार्यकर्ता जनगणना कार्य में अपने परिवार से लेकर समाज तक में उचित जनगणना फार्म भरवाने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित