पटना , मई 27 -- टना जंक्शन स्थित मल्टी मोडल हब (एमएमएच)में यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से आज प्रबंध निदेशक पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्देशन में विभिन्न संबंधित विभागों एवं हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मल्टी मोडल हब के सुचारू संचालन के लिये विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया पर सहमति बनाते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निजी बस पार्किंग के लिये पृथक स्थान चिन्हित किए जाएँगे जिससे यातायात संचालन अधिक व्यवस्थित एवं सुगम हो सके। सभी सरकारी एवं निजी बसों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे निर्धारित एग्जिट गेट संख्या-02 से ही प्रस्थान करेंगी एवं मल्टी मोडल हब से निकालने के बाद जीपीओ तक नहीं रुकेंगी साथ में। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एग्जिट गेट के 12 मीटर पहले पार्क होंगी तथा बसों को प्रस्थान समय से पूर्व, अनावश्यक रूप से बस पार्क करना अथवा प्रवेश द्वार के समीप खड़ा किया जाएगा तो उस स्तिथि में त्वरित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी बसों में प्रेशर हॉर्न की जांच की जाएगी यदि प्रेशर हॉर्न पाया गया तो मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार दंड आरोपित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित