मुंबई , फरवरी 27 -- बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का मानना है कि मर्दानी 3 की सफलता दर्शकों के जबरदस्त प्यार के साथ एक शांत लेकिन बेहद मजबूत संदेश दे रही है।

मर्दानी 3 अब तक की मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और आज इसने एक और अहम मुकाम हासिल करते हुए भारत में 50 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

रानी मुखर्जी का मानना है कि मर्दानी 3 की सफलता दर्शकों के जबरदस्त प्यार के साथ एक शांत लेकिन बेहद मजबूत संदेश दे रही है।

रानी मुखर्जी ने कहा,"मैं दिल से आभारी हूं कि मर्दानी 3 ने दर्शकों से इतना गहरा जुड़ाव बनाया है। ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस की चर्चा मुख्य रूप से 'अल्फा मेल' किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है, यह सफलता एक बहुत ही ताकतवर बात साबित करती है कि महिला प्रधान फिल्मों का भी दर्शक वर्ग है। मुझे उम्मीद है कि इंडस्ट्री ने इस संकेत को समझा होगा, जिससे आगे ऐसी और फिल्में बनें।"रानी मुखर्जी ने कहा, "शिवानी शिवाजी रॉय को किसी की 'फीमेल वर्ज़न' के तौर पर नहीं लिखा गया है। वह सिर्फ एक हीरो है।ईमानदारी, साहस और संवेदनशीलता से परिभाषित। वह अपने पुरुष समकक्षों के बराबर है। दर्शकों द्वारा उनकी कहानी को इतने मजबूती से अपनाया जाना यह दिखाता है कि लोग ऐसी कहानियों के लिए तैयार हैं, जहां महिला सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी फिल्म का नेतृत्व करे।

रानी मुखर्जी ने कहा, "यह उपलब्धि सिर्फ आंकड़ों से कहीं बड़ी है। यह इंडस्ट्री को यह संदेश देती है कि उद्देश्यपूर्ण कंटेंट, जो एक मजबूत महिला किरदार पर आधारित हो, वह भी हीरो-ड्रिवन फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो सकता है। यह फिल्ममेकर्स को बताता है कि महिला प्रधान कहानियों में निवेश करना कोई जोखिम नहीं, बल्कि एक अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित