मुंबई , सितंबर 02 -- मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल का अनिश्चितकालीन अनशन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। सरकार और आंदोलनकारियों के बीच अब तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।

श्री जरांगे ने महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल की ओर से भेजे गये मसौदा प्रस्तावों पर पत्रकारों से कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता "चालाकी करने वाले व्यक्ति" हैं।

उन्होंने अपने पैतृक गांव में आंदोलन स्थल पर मिलने पहुंचे जालना की जिलाधिकारी आशिमा मित्तल और पुलिस अधीक्षक से भी बातचीत करने से इनकार कर दिया। जरांगे ने सवाल उठाया कि क्या सरकार पूरे महाराष्ट्र में दंगे भड़काने की योजना बना रही है।

उनसे मंगलवार को मिलने आये सरकारी प्रतिनिधिमंडल को खारिज करते हुए उन्होंने मराठा आरक्षण प्रमाणपत्रों का वितरण तत्काल शुरू करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित