मिदनापुर , सितंबर 18 -- पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) प्रमुख ममता बनर्जी के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को अपना समर्थन देने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने श्री प्रधान और पार्टी के चुनाव प्रभारी को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इस पुलिसिया कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध और दबाव की राजनीति करार दिया है।
पूर्वी मिदनापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शेख मतीन ने बताया कि पुलिस ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान और उपचुनाव के चुनाव अभियान प्रभारी तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव सुभाशीष भट्टाचार्य को हिरासत में ले लिया है। श्री मतीन ने आरोप लगाया कि चंडीपुर या नंदीग्राम पुलिस में से किसी ने भी औपचारिक रूप से यह जानकारी नहीं दी है कि दोनों नेताओं को कहाँ रखा गया है, जो पूरी तरह से गैर-लोकतांत्रिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित