चंडीगढ़ , मई 22 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हारे हुए लोग ही ऐसी बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि सुश्री बनर्जी की असलियत जनता के सामने आ चुकी है और अब वह राजनीति में फिरसे अपनी जगह नहीं बना पाएंगी।
अम्बाला छावनी में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे को 'नौटंकी' बताए जाने पर भी जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भारत के लिए निवेश और मजबूत संबंध बनाकर आते हैं, जबकि श्री गांधी बिना वजह आलोचना कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित