यमुनानगर , अगस्त 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मंत्री मदन चौहान रविवारको यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना और कहा कि लोगों से राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में सामान्य नागरिकों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और युवा प्रतिभाओं जैसे विषयों को प्रमुखता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि मन की बात केवल प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से ऐसे लोगों को देश के सामने लाया जाता है, जो बिना किसी प्रचार की अपेक्षा के समाज और राष्ट्र के लिए योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के संदेश और राष्ट्रहित से जुड़े सकारात्मक विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाये तो देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित