, March 2 -- निर्माता -निर्देशक यश चोपड़ा अपनी फिल्मों में होली से जुड़े गीत अक्सर रखते आये है। इनमें अस्सी के दशक में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म सिलसिला खास तौर पर उल्लेखनीय है। शिव-हरि के संगीत निर्देशन में सुप्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन रचित गीत 'रंग बरसे भींगे चुनर वाली 'होली गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है। इस गीत के बिना होली गीतों की कल्पना ही नही की जा सकती है।

इसके बाद यश चोपड़ा समय -समय पर अपनी फिल्मों में होली से जुड़े गीत रखते रहे।इनमें हृदयनाथ मंगेशकर के संगीत निर्देशन में वर्ष 1984 में प्रदर्शित फिल्म मशाल में अनिल कपूर पर फिल्माया गीत 'ओ देखो होली आई' और 1993 में प्रदर्शित फिल्म डर में गाना 'अंग से अंग लगाना सजन हमे ऐसे रंग लगाना' श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

नब्बे के दशक के बाद हिंदी फिल्मों में होली गीत रखने की परंपरा काफी हद तक कम हो गयी। वर्ष 2000 में यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म मोहब्बते में शाहरूख खान पर 'सोनी सोनी अंखियों वाली' होली गीत फिल्माया गया। वर्ष 2003 में प्रदर्शित रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनीं फिल्म बागबान में अमिताभ बच्चन पर 'होली खेले रघुवीरा अवध में' फिल्माया गया, जो काफी लोकप्रिय हुआ।

इसी तरह हिंदी फिल्मों में समय-समय पर होली पर आधारित कई गीत फिल्माये गये ।इन गीतों में तन रंग लो जी आज मन रंग लो, होली आई रे,दिल में होली जल रही है,आओ रे आओ खेलो होली बिरज में,जोगी जी धीरे धीरे,मल दे गुलाल मोहे आई होली आई रे,अपने रंग में रंग दे मुझको,हर रंग सच्चा रे सच्चा,लेटस प्ले होली,बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी जैसे कई गीत शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित