, April 23 -- सत्यजीत रे बंग्ला साहित्यकार विभूति भूषण बंधोपाध्याय के एक उपन्यास से काफी प्रभावित थे और उन्होंने उनके इस उपन्यास पर पाथेर पांचाली ..नाम से फिल्म बनाने का निश्चय किया। फिल्म पाथेर पांचाली के निर्माण में लगभग तीन वर्ष लग गये। फिल्म निर्माण के क्रम में सत्यजीत रे की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी, जिससे फिल्म निर्माण की गति धीमी पड़ गयी ।बाद में पश्चिम बंगाल की सरकार के सहयोग से फिल्म को पूरा किया जा सका।
वर्ष 1955 में प्रदर्शित फिल्म पाथेर पांचाली ने कोलकाता के सिनेमाघर में लगभग 13 सप्ताह हाउसपुल दिखाई गई इस फिल्म को फ्रांस में प्रत्येक वर्ष होने वाली प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिबल में इसे ..बेस्ट ह्यूमन डाक्यूमेंट.. का विशेष पुरस्कार भी दिया गया। फिल्म पाथेर पांचाली के बाद सत्यजीत रे ने फिल्म अपराजितो का निर्माण किया ।इस फिल्म में युवा अप्पू की महत्वाकांक्षा और उसे प्यार वाली एक मां की भावना को दिखाया गया है ।फिल्म जब प्रदर्शित हुयी तो हालांकि इसे सभी ने पसंद किया लेकिन मशहूर समीक्षक मृणाल सेन और ऋतविक घटक ने इसे पाथेर पांचाली से बेहतर माना। फिल्म वीनस फेस्टिबल में गोल्डेन लॉयन अवार्ड से सम्मानित की गयी।
वर्ष 1962 में सत्यजीत रे अपने दादा की पत्रिका..संदेश..की एक बार फिर से स्थापना की।सत्यजीत रे की पहली रंगीन फिल्म ..महानगर..वर्ष 1963 में प्रदर्शित हुयी ।कम लोगों को पता होगा कि जया भादुड़ी ने इसी फिल्म से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की थी।वर्ष 1966 में सत्यजीत रे की एक और सुपरहिट फिल्म ..नायक ..प्रदर्शित हुयी । फिल्म में उत्तम कुमार ने अरिन्दम मुखर्जी नामक नायक की भूमिका निभाई ।बहुत लोगो का मानना था कि फिल्म की कहानी अभिनेता उत्तम कुमार की जीवनी पर आधारित थी। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये ।फिल्म के प्रदर्शन के बाद सत्यजीत रे ने कहा था यदि उत्तम कुमार इस फिल्म में काम करने से मना करते तो वह फिल्म का निर्माण नहीं करते।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित