बुलन्दशहर , जुलाई 08 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार तड़के बुलन्दशहर नगर में कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज प्रातः करीब छह बजे एनआईए की टीम ने बुलन्दशहर के ईंटा रोड़ी मौहल्ले में अब्दुल कादिर, फैसल और बिलाल के ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इनमें ईंटारोड़ी क्षेत्र स्थित बिलाल के आवास पर प्रमुख कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी ने सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित परिसर के भीतर और बाहर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित