वाराणसी , मई 03 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात कारोबारी मनीष सिंह की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह मामला इन दिनों काफी सुर्खियों में है।
मनीष सिंह की पत्नी अंकिता सिंह ने एक ओर आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है, वहीं दूसरी ओर चार आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए आवेदन किया है।
रविवार की रात मनीष सिंह अपनी फैक्टरी से घर लौट रहे थे। घमघापुर गांव में उनकी कार से एक महिला को धक्का लग गया। महिला के घायल होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते मामूली सा विवाद हत्या में बदल गया। मनीष सिंह पर ईंटों, पत्थरों और डंडों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद आरोपियों मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित