लखनऊ , जून 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई कार्यकारिणी में मनीष दीक्षित को प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया है जबकि हिमांशु राज पंडित को प्रदेश संयोजक, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दायित्व मिलने पर हिमांशु राज पंडित ने कहा कि पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के बीच मजबूत सेतु है।
उन्होंने कहा, "वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं पूरी निष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के साथ संगठन की विचारधारा, 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प और भाजपा के संदेश को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।"कंप्यूटर साइंस में स्नातक, जामिया इस्लामिया से पत्रकारिता और लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री हासिल कर चुके हिमांशु लंबे समय से पार्टी के आईटी विभाग में सक्रिय हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित