चंडीगढ़ , जून 27 -- चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीमाजरा और सेक्टर-26 को जोड़ने वाले सुखना बरसाती नाला पुल पर पुराना जलपार पुल की जगह नया हाई-लेवल ब्रिज बनाने का फैसला किया है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल बारिश और बाढ़ के दौरान होने वाली आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान बनेगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
500 मीटर लंबे और 27 मीटर चौड़े इस पुल में चार ट्रैफिक लेन, दोनों ओर साइकिल ट्रैक और दो-दो मीटर चौड़े फुटपाथ होंगे। यह सेक्टर-26 के टी-जंक्शन को मनीमाजरा के शास्त्री नगर से जोड़ेगा। वर्तमान लो-लेवल कॉजवे हर साल भारी बारिश में डूब जाता है, जिससे चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच संपर्क प्रभावित होता है। वर्ष 2023 के मानसून में भी यह पूरी तरह जलमग्न हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित