चंडीगढ़ , जून 03 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहने वाले लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की ओर प्रशासन और संबंधित विभागों का कोई ध्यान नहीं है, जिसके कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। नियमित सफाई व्यवस्था न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। निवासियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त और स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित