चंडीगढ़ , मई 15 -- चंडीगढ़ के मनीमाजरा में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिसकर्मी था और वह नशे की हालत में था। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से मनीमाजरा अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन युवक सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित