नयी दिल्ली , मार्च 7 -- शेयर बाजार में सूचीबद्ध गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनीबाक्स फाइनेंस लि. ने अपने वर्तमान शेयरधारकों और प्रवर्तकों को इक्विटी शेयर आवंटित कर के 33.4 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है।

राजस्थान, मध्यप्रदेश , पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगात तक 12 राज्यों में फैले अपनी 150 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के साथ ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में लघु और सूक्ष्म उद्यमों की कर्ज की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही इस कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने इस पूंजी के लिए अपने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 44 लाख शेयर आवंटित किये हैं। यह आवंटन 76 रुपये प्रति शेयर के आधार पर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित