भरतपुर , सितम्बर 20 -- राजस्थान में धौलपुर जिले की मनियां नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए अब कांग्रेस के बृजेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मनीषा कोली में सीधी टक्कर होगी।
मनियां नगरपालिका के 20 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस ने 13 सीटें जीती थीं। भाजपा को चार सीटें मिलीं, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। हालांकि संख्या बल के चलते कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है, लेकिन भाजपा ने प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को संशय में डाल दिया है।
सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। मतदान पूरा होने के बाद तीन बजे से गिनती होगी और नतीजे का एंलान किया जाएगा। इसके बाद 22 सितंबर को नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन और चुनाव होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित