लंदन , अप्रैल 27 -- ओलंपियन मनिका बत्रा, साथियान ज्ञानशेखरन, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई मंगलवार को यहां शुरु होने वाली आईटीटीएफ विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में 10 सदस्यीय भारतीय टीम अगुवाई करेंगे। कल से 10 मई तक होने वाली इस विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप के मैच ओवीओ एरिना वेम्बली में खेले जाएंगे। टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग प्रतियोगिताएं होगी - क्रमशः स्वेथलिंग कप और कॉर्बिलन कप। हर टाई में पाँच एकल मैच होते हैं, जिसमें तीन रबर जीतने वाली पहली टीम आगे बढ़ती है।
टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्ग की शामिल कुल 64 टीमो को चार-चार के 16 ग्रुप में बांटा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित