धार , जून 24 -- मध्यप्रदेश के धार जिले में मनावर-धरमपुरी मार्ग पर हतनावर फाटे के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम हुई दुर्घटना में बाकानेर निवासी लोकेश पिता रमेश अपनी पत्नी सरिता के साथ खरगोन से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में लोकेश तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल सरिता को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। लोकेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान नहीं होने के कारण उनके शव सुरक्षित रखे गए हैं।

धरमपुरी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि एक मृतक की पहचान हो चुकी है, जबकि शेष दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित