नयी दिल्ली , जनवरी 27 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना-मनरेगा को सोच समझकर खत्म किया है और इस योजना को बर्बाद करने का उनका मकसद मजदूरों को गुलाम बनाना है।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार का मनरेगा को बर्बाद करने का मकसद गरीब श्रमिकों को बर्बाद करना है। इस तरह की पहल कर सरकार मज़दूरों को ग़ुलाम बनाने की कोशिश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित